फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए रालोद का 25 को चक्का जाम

Sun, 16 Feb 2014 09:47 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की बदहाली की तरफ सरकार का ध्यान खींचने और बिजली दरों में कमी की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल 25 फरवरी को चक्का जाम करेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार को अखबारनवीसों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि रालोद 16 फरवरी को शामली, एक मार्च को अमरोहा, 2 को हैदराबाद तथा 23 को फैजाबाद में महारैली करेगा।

चौहान ने प्रदेश सरकार पर गन्ना किसानों की पूरी तरह अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद चीनी मिलों पर पिछले साल का 534 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य, 556 करोड़ ब्याज बकाया है।
विज्ञापन


इस साल का बकाया गन्ना मूल्य पांच हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। चीनी मिलों में जमकर गन्ना घटतौली हो रही है। आलू किसान भी मौसम की मार से परेशान है।

प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। इसे पूरा करने के बजाय बिजली की दरें बढ़ा दी गईं। इन्हीं मुद्दों पर 25 फरवरी को दुपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रालोद महासचिव पश्चिम के सभी जिलोंमें पदयात्राएं कर रहे हैं।18 फरवरी को वह गाजियाबाद, 20 को मेरठ तथा 26 फरवरी को अलीगढ़ में पदयात्रा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें