फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह और बसपा नेता चरण सिंह समेत कई ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 18 May 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चौधरी साहब सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैराना की लड़ाई हर कीमत पर जीतने की कोशिश में जुटी भाजपा की कोशिश विपक्षी खेमे के असंतुष्टों को अपने साथ लाकर चुनावी गणित दुरुस्त करने की है। इस कड़ी में कैराना सहित पश्चिमी उप्र के रालोद और सपा में सक्रिय कुछ बड़े जाट नेताओं को भाजपा में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसकी शुरुआत रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह के भाजपा में शामिल होने से हुई। बागपत के रहने वाले पूर्व विधायक और अखिलेश सरकार में पशुधन विकास विभाग के सलाहकार रहे साहब सिंह समेत संभल के बसपा नेता चरण सिंह भारती जाटव और मुरादाबाद के रजनीकान्त जाटव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय साहब सिंह ने इन नेताओं क साथ-साथ लगभग 60-70 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले बृहस्पतिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। सपा और रालोद के गठबंधन के लिए ये बड़ा झटका बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा के रणनीतिकार कैराना में सपा के नेता को ही रालोद से खड़ा कर देने और उपचुनाव में दोनों ही जगह मुस्लिम उम्मीदवार उतारने से बने समीकरण व नाराजगी को अपने पक्ष में इस्तेमाल करना चाहते हैं।

भाजपा की निगाह पश्चिम के कुछ प्रमुख जाट चेहरों सहित अन्य प्रभावशाली नेताओं पर है ताकि इन्हें पार्टी में लाकर यह संदेश दिया जा सके कि पश्चिम में जाट सहित अन्य समाज के लोगों का समर्थन अभी भाजपा के साथ ही है। इसके अलावा यह भी संदेश दिया जा सके कि मुजफ्फरनगर दंगे और कैराना के पलायन मुद्दे को लोग भूले नहीं हैं। यह कहना भी गलत है कि पश्चिम के लोग भाजपा से छिटक रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री सतपाल भी रहे मौजूद
साहब सिंह को भाजपा में लाकर सियासी संदेश देने की कोशिश इसलिए भी साफ होती है क्योंकि बागपत से सांसद और केंद्र में मंत्री सतपाल सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय साहब सिंह ने साथ लगभग 60-70 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें