फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आरके भारद्वाज बने एसआईटी के डीआईजी, कई अधिकारियों के तबादले

Tue, 06 Apr 2021 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय ने डीआईजी स्थापना आरके भारद्वाज को हटाकर एसआईटी भेज दिया है। एसआईटी के डीआईजी रहे जे रविंदर गौड़ के मिर्जापुर स्थानांतरण के बाद से ही यह पद खाली था। इसके अलावा छह प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


इसमें बीना ठाकुर का पूर्व में मंडलाधिकारी कानपुर के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वह अभिसूचना मुख्यालय पर बनी रहेंगी। आलोक कुमार अग्रहरि का स्थानांतरण संशोधित करते हुए बरेली से मैनपुरी के स्थान पर सीबीसीआईडी के लिए कर दिया गया है। एसटीएफ से हरदोई भेजे गए तेज बहादुर सिंह को अब महोबा के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। सहारनपुर से पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजे गए विजय पाल सिंह को मैनपुरी और महोबा में पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार पांडेय को पुलिस प्रशिक्षण अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। सीबीसीआईडी के पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को हरदोई में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें