फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया हत्याकांड: छोड़ा तो तुमको गोली मार दूंगी या खुद को उड़ा लूंगी... लिव-इन पार्टनर के कत्ल की पूरी कहानी

Sat, 19 Aug 2023 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ऋषभ ने बताया कि बुधवार देर रात दोनों पार्टी से लौटे और नशे में होने के कारण सो गए। सुबह उठते ही कहासुनी होने लगी। धोखा देने का आरोप लगाते हुए ऋषभ ने रिया को छोड़ने की धमकी दे डाली। यह सुनकर रिया ने किसी परिचित वकील से बात की और केस दर्ज कराकर जेल भेजने की बात कही। धमकी से नाराज होकर ही उसने रिया की गोली मारकर हत्या की।
विज्ञापन
Riya Gupta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

...तुम छोड़कर गए तो तुमको गोली मार दूंगी। नहीं तो खुद को गोली से उड़ा लूंगी। यह शब्द क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 लिवइन में रह रहे प्रतापगढ़ के ऋषभ सिंह भदौरिया उर्फ एड़ा और मेकअप आर्टिस्ट्स रिया गुप्ता के बीच हुई कहासुनी के हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था। नाराज ऋषभ ने अवैध पिस्तौल से रिया के माथे व सीने में दो गोलियां उतार दीं और फ्लैट में ताला बंद कर निकल गया। देर रात तक वह इंदिरा नहर, गोसाईंगंज व इकाना स्टेडियम के आसपास घूमता रहा। 

पूछताछ में यह कुबूलनामा ऋषभ सिंह ने किया है। आरोपी ने कुबूला कि रिया के झूठ व बढ़ती पैसों की मांग उसे परेशान कर रही थी। वह कुछ दिनों से लुलु मॉल में एक मेकअप सैलून खोलने के लिए रुपयों की मांग कर रही थी, लेकिन वह मना कर रहा था। शादी का दबाव बनाना भी रिया की मौत का कारण बना।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, देर रात हत्या की सूचना मिली थी। रिया की मां सदर कैंट ओल्ड गोला बाजार निवासी गीता गुप्ता ने देर रात को तहरीर दी। इसके आधार पर हत्या का केस दर्ज कर देर रात ऋषभ सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया गया। 
Trending Videos

ऋषभ कृष्णानगर के अवध हॉस्पिटल के पास परिकल्प नगर कॉलोनी में किराये पर रहता है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ के खिलाफ कृष्णानगर थाने में दो साल पहले मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ था। आरोपी ऋषभ मूलरूप से प्रतापगढ़ के नवाबगंज थानाक्षेत्र के भदौरियन का पुरवा का रहने वाला था।

नवंबर में समिट बिल्डिंग में हुई थी मुलाकात
ऋषभ ने कुबूला कि रिया से पहली मुलाकात नवंबर-2022 में विभूतिखंड इलाके में समिट बिल्डिंग के एक बार में हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आ गए और क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट में लिवइन में किराये के फ्लैट पर रहने लगे। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ कृषि विज्ञान से एमएससी है। पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं। बड़ा भाई प्रतापगढ़ में स्कूल चलाता है। पुलिस के अनुसार, ऋषभ खुद को राजा भैया का करीबी बताकर रसूख भी दिखाता था।

अधेड़ के साथ बीएमडब्ल्यू से घूमता देख चिढ़ गया था आरोपी
ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने उससे अपने बारे में कई बातें छिपा रखी थीं। लिवइन के शुरुआती दौर में रिया के तलाकशुदा होने के बारे में जानकारी नहीं थी। रिया कई युवकों से मोबाइल पर बात भी करती थी। कुछ दिन पहले बीएमडब्ल्यू कार में एक अधेड़ के साथ उसे घूमता हुआ देख लिया था। पूछताछ करने पर रिया ने झगड़ा किया था। ऋषभ ने बताया कि समिट बिल्डिंग में कई युवकों से उसकी अंतरंगता भी परेशान कर रही थी।

झगड़े के दौरान दी जेल भिजवाने और सबक सिखाने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने बताया कि बुधवार देर रात दोनों पार्टी से लौटे और नशे में होने के कारण सो गए। सुबह उठते ही कहासुनी होने लगी। धोखा देने का आरोप लगाते हुए ऋषभ ने रिया को छोड़ने की धमकी दे डाली। यह सुनकर रिया ने किसी परिचित वकील से बात की और केस दर्ज कराकर जेल भेजने की बात कही। इसे लेकर कुछ देर फिर कहासुनी हुई। इस बीच रिया ने अपने दूसरे दोस्त को कॉल कर सबक सिखाने की बात कही।

पहली शादी लव मैरिज थी, दो साल बाद तलाक
रिया की मां गीता ने बताया कि बेटी मेकअप आर्टिस्ट्स थी। उसने पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से 2019 में लव मैरिज की थी। एक साल की बेटी प्रिंसी दामाद पुष्पेंद्र के पास ही रहती है। रिया का पुष्पेंद्र से नौ महीने पहले अलगाव हो चुका है। इसके बाद ही रिया आरोपी ऋषभ के संपर्क में आ गई। रिया के पिता शिवशक्ति गुप्ता मानसिक रोगी हैं। उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को परिवार सहित वैष्णो देवी जाने वाली थी मृतका
मृतका की मां गीता ने बताया कि शुक्रवार को पूरा परिवार जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाला था। परिवार के 20 सदस्यों का टिकट भी हो चुका था, लेकिन बृहस्पतिवार को रिया की हत्या उसके लिवइन पार्टनर ने कर दी।
विज्ञापन

गीता ने बताया कि पहले जम्मू जाने का कार्यक्रम 17 अगस्त का था। रिया के मना करने पर 18 अगस्त को किया गया। गीता को इस बात का मलाल था कि अगर रिया की बात न मानती तो आज वह जिंदा होती।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें