फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पार्को में बंटा रिवरफ्रंट, सभी को एलडीए ने दिए अलग-अलग नाम

Fri, 28 Dec 2018 04:25 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करने वाले रिवर फ्रंट को अब एक और नई पहचान मिल गई है। 300 एकड़ में फैले हुए रिवरफ्रंट को कुल 12 पार्कों में बांट दिया गया है। इन पार्कों को भी उनकी पहचान के मुताबिक नाम दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में रिवरफ्रंट के अलग-अलग हिस्सों को पुलों और बैराज के बीच की जगह की जगह प्रगति उपवन, चिल्ड्रन गार्डन, फ्लॉवर वैली, गोमती उपवन जैसे नामों से जाना जाएगा। उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया का कहना है कि लंबे समय से इसके लिए मंथन चल रहा था।

इसके बाद दोनों किनारों पर विकसित रिवरफ्रंट को छह-छह पार्कों में बांट दिया गया है। इन पार्कों के नाम भी उन जगहों के महत्व को देखते हुए वीसी प्रभु एन सिंह ने तय कराए हैं। इस महत्व को भौगोलिक स्थिति और उपयोग को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है।
विज्ञापन


यह पूरी कवायद लोगों का आकर्षण रिवरफ्रंट के लिए बढ़ाने के लिए की गई है। इससे लोगों को भी रिवरफ्रंट घूमने में आसानी होगी। एसपी शिशोदिया का कहना है कि ये पार्क लामार्ट पर प्रस्तावित रबर डैम से लेकर डालीगंज पुल के बीच दोनों तरफ नदी के बहाव के दाईं और बाईं तरफ विकसित किए गए हैं। अब पब्लिक के लिए पार्क खोले जा रहे हैं। नामों के बोर्ड भी जल्दी ही यहां लग जाएंगे।
विज्ञापन

यहां पढ़ें, इन नामों से जाने जाएंगे पार्क



नाम रखते समय दिया पूरा ध्यान
एसपी शिशोदिया का कहना हैै कि हर नाम तय करते समय यह ध्यान रखा गया कि वहां के महत्व से यह जुड़ा हो। जैसे बाएं तट पर रबर डैम से गांधी सेतु के बीच गोमतीनगर में अंबेडकर पार्क का विकास हुआ। इसने लखनऊ को नई पहचान दी। ऐसे में इस भाग को प्रगति उपवन नाम दिया गया। इसी तरह बाकी नामों का चुनाव किया गया है। - एसपी शिशोदिया उपनिदेशक उद्यान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें