कुश्ती के दौरान हाथ मिलाते पहलवान
लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कैंट स्थित हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख रुपये के लिए आयोजित की गई। इस मुकाबले में गाजीपुर के रीतेश का मुकाबला हरियाणा के पहलवान रोहित से हुआ। मुकाबले के दौरान दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को मात देने के लिए दांवपेच आजमाए। अंत में यह मुकाबला बराबरी पर छूटा।
दोनों पहलवानों में 50-50 हजार रुपये की धनराशि और एक-एक गदा दिया गया। 21 हजार रुपये की कुश्ती में सोनीपत के आर्यन ने वाराणसी के बब्बू को हरा दिया। आठ हजार रुपये के लिए हुई कुश्ती में सेना के नासिर ने सहारनपुर के गौरव को परास्त किया। वाराणसी के अवनीश ने मुजफ्फरनगर के प्रिंस को मात देकर 11 हजार रुपये की इनामी राशि पर कब्जा किया।
कुश्ती के दौरान हाथ मिलाते पहलवान