फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरुषों में दिल की बीमारी का खतरा चार गुना ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को दिल की बीमारी का खतरा चार गुना ज्यादा होता है। खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान और तनाव भी पुरुषों में दिल की बीमारियों का मुख्य कारण हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल भी इसे बढ़ावा देता है। यह जानकारी हृदयरोग विशेषज्ञ कर्नल डॉ. अजय बहादुर ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीयों में दिल की बीमारी विश्व की औसत आयु से दस साल पहले होती हैं। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा यहां 50 फीसदी ज्यादा और गंभीरता तीन गुना अधिक होती है। हृदयगति रुकने से सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। हृदय रोग से जूझ रहे 90 फीसदी मरीजों में बीमार होते ही दिल संकेत देता है। सीने में दर्द या बेचैनी, सांस की दिक्कत, थकान, चक्कर आना, पैरों में सूजन, दिल की धड़कन में अनियमितता सामान्य लक्षण हैं। जहां तक महिलाओं में दिल की बीमारी कम होने की बात है तो इसके पीछे मुख्य वजह एस्ट्रोजेन हार्मोन होता है। हालांकि, माहवारी बंद होने पर उनमें भी पुरुषों के बराबर हृदय संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं।
विज्ञापन


ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

- स्वस्थ व पौष्टिक आहार लें।

- नियमित व्यायाम करें।

- धूम्रपान न करें।

- तनाव से बचें।

- वजन नियंत्रित रखें।

- डॉक्टर से नियमित जांच करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें