फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की सुरक्षा में लगी सेंध, केस दर्ज!

Tue, 16 Dec 2014 01:21 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर में रविवार रात सीएम अखिलेश यादव की फ्लीट में सेंध लग गई। फन मॉल से फिल्म देखकर निकला चैंपियन इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री के मालिक एनके अग्रवाल का बेटा नितिन उर्फ अनंत काले रंग की हांडा सिटी कार से पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


कार नंबर के आधार पर पुलिस ने देर रात ही राजाजीपुरम स्थित उसके घर पहुंची और उठा लाई। यही नहीं उसपर सिपाही को कुचलने के प्रयास के आरोप में धारा 307 लगाकर हवालात में डाल दिया।

वहीं, सोमवार सुबह नितिन के परिवारीजनों की गुहार के बाद सीएम के हस्तक्षेप पर पुलिस ने उससे माफीनामा लेकर छोड़ दिया।

वाकया रविवार रात 9.50 बजे का है। सीएम चिनहट से एक समारोह से लौट रहे थे। उनकी फ्लीट गुजरने के दो मिनट पहले ही ट्रैफिक रोक दिया गया था। रास्ता साफ करने के लिए इंटरसेप्टर हूटर बजाते हुए निकली।
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश ने दिखाई दरियादिली

इसी बीच नितिन अपनी कार लेकर फन मॉल से निकला और डिवाइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों के रोकने की कोशिश के बावजूद वह तेज रफ्तार से निकल गया। इसी दौरान सीएम की फ्लीट भी पहुंच गई।

इससे घबराई पुलिस ने आनन-फानन में कार नंबर के आधार पर नितिन को पकड़ लिया और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल रामकुमार को कार से कुचलने का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाना में हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज करा दी।

एएसपी ट्रांस गोमती दिनेश यादव के अनुसार आरोपी से माफीनामा लिखाकर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, अगर सीएम हस्तक्षेप न करते तो नितिन हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में होता।
विज्ञापन

नेताजी से बताई पीड़ा तब हुई सुनवाई

नितिन की गिरफ्तारी के बाद परिवारीजन थाना पहुंचे और गलती की माफी मांगी लेकिन अफसर नहीं माने। शासन और कई आला पुलिस अफसरों से सिफारिश के बाद भी बात नहीं बनी।

सोमवार सुबह परिवारीजनों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से संपर्क कर छुड़ाने की गुहार लगाई। सूत्रों का कहना है कि इसी के बाद सीएम ने उसे छोड़ने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें