फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर से महिला डॉक्टर की हीरे और नीलम की अंगूठियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विवेकानंद अस्पताल के ओटी में ऑपरेशन करने गईं डॉक्टर के बैग से हीरे व नीलम की दो अंगूठियां चोरी हो गईं। पीड़िता ने महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवेकानंद अस्पताल की डॉ. सुरम्या पांडेय परिसर के ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे वह ऑपरेशन करने ओटी में गईं तो अपनी हीरे व नीलम की दो अंगूठी उतारकर बैग में रख दीं। फिर ओटी के लेडीज रूम में बैग रख दिया।
डॉ. सुरम्या पांडेय शाम चार बजे ओटी से निकलीं तो उनके बैग से दोनों अंगूठियां चोरी हो गईं थीं। उन्होंने महानगर कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें