लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने रिंग रोड पर दानिश बिल्डिंग में स्काई जेसी कैफे के नाम से संचालित अवैध हुक्का बार पर शनिवार रात छापा मारकर नौ युवकों को गिरफ्तार किया था। हुक्का बार के दो संचालक दानिश व सलमान भाग गए थे।
पुलिस ने दोनों संचालकों समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने छापे के दौरान नासिर व अली खान निवासी कैंपवेल रोड, नदीम निवासी चौधरी गढ़ैया, वजीरगंज, विश्वास सागर निवासी बावर्ची टोला, मेडिकल कॉलेज, चौक, सुधांशु अस्थाना निवासी बेगमगंज, संडीला, हरदोई, तौफीक सिद्दीकी निवासी दुबग्गा, सिद्धार्थ सिंह निवासी मल्लाही टोला ठाकुरगंज, शैलेश सिंह व दीपक जायसवाल निवासी निवाजगंज को गिरफ्तार किया गया था।