फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku-Priya Engagement: रिंकू के रिंग पहनाते ही भावुक हो गईं प्रिया... फिर थाम लिया एक दूसरे का हाथ

Sun, 08 Jun 2025 03:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के होटल सेंट्रम में टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह व सपा सांसद प्रिया सरोज ने सगाई की रस्म पूरी की। इस मौके पर राजनीति और खेल जगत की गई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को पहनाई रिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। लखनऊ के होटल सेंट्रल में आयोजित समारोह में दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और खुशी जाहिर की। इसके पहले रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे मंच पर पहुंचे और सगाई की रस्म पूरी की। रिंकू ने जैसे ही प्रिया को अंगूठी पहनाई प्रिया भावुक हो गईं। इस दौरान रिंकू भी भावुक नजर आए और प्रिया का हाथ अपने हाथ में लेकर नए रिश्ते की शुरुआत की।

विज्ञापन


सगाई में खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। ग्लैमर और गरिमा से सजी इस शाम में रिंकू और प्रिया की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें - पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह, देखें सगाई की तस्वीरें
विज्ञापन


देखें वीडियो: Rinku-Priya Engagement:पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह

जब दोनों स्टेज पर पहुंचे तो प्रिया की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इसके बाद दोनों ने हंसते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जैसी कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


प्रिया सरोज ने कोलकाता से एक खास डिजाइनर रिंग मंगवाई, जबकि रिंकू सिंह ने मुंबई से अपनी पसंद की अंगूठी बनवाई। बताया जा रहा है कि इन दोनों रिंग्स की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये थी। 

मेन्यू भी कपल की पसंद के अनुसार खास तौर पर डिजाइन किया गया था। प्रिया ने अपनी पसंद का बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल को मेन्यू में शामिल कराया, जबकि रिंकू की पसंदीदा पनीर टिक्का और मटर मलाई को भी खास तौर पर परोसा गया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें