फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में शर्मनाक वारदात: 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर नेत्रहीन युवती से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया

Sun, 08 Jun 2025 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी की फतेहपुर कोतवाली में एक नेत्रहीन युवती से 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है। किशोर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 साल की नेत्रहीन युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की शाम की है और मामला शनिवार शाम जानकारी में आने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी किशोर को पकड़कर बाल अपचारी के रूप में संरक्षण में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के सभी लोग बाहर थे। इस दौरान किशोर घर में घुसा और बेटी से छेड़छाड़ करते हुए बंधक बनाकर दुष्कर्म करने लगा। नेत्रहीन होने के कारण युवती ने उससे बचने की कोशिश की और चिल्लाने लगी।

शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए और किशोर को पकड़ लिया। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को संरक्षण में लेकर कार्रवाई की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें