फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोर से दुष्कर्म का आरोपी रिक्शा चालक गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में रिक्शा चालक जबरन किशोर को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने किशोर की ताई को चाकू मार दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज में रहने वाले श्रमिक के अनुसार, 3 अप्रैल को दोपहर कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक अनुज गुप्ता बाइक से निकला और जबरन उनके 13 वर्षीय बेटे को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारापीटा भी। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इससे नाराज होकर आरोपी उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने किशोर की ताई के चाकू मारकर घायल कर दिया और धमकाते हुए भाग निकला। पीड़ित ने मड़ियांव थाने रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी प्रभारी फैजुल्लागंज धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अनुज गुप्ता को श्याम विहार मैदान के पास गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें