बहराइच में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को राक्षस बताते हुए उनका सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बैठक कैसरगंज के सुतौली गांव स्थित त्रिभुवन आश्रम में हुई। इसमें महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने कहा कि गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों को मारपीट कर भगाया जा रहा है। हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
इस घिनौने काम में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर शामिल हैं। ऐसे में जो भी उनका सिर कलम करेगा उसे समाज की ओर से एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसी के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर यूथ ब्रिगेड ने इनाम की घोषणा के संबंध में पोस्टर भी चिपकाए गए।