शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कल बुधवार से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में चार से सात जनवरी तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। अवकाश सिर्फ बच्चों के लिए है टीचिंग या नान टीचिंग स्टाफ के लिए नहीं।
इस संबंध में संशोधित आदेश मंगलवार को लखनऊ जिलाधिकारी की तरफ से जारी किया गया है।
सोमवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए लखनऊ जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में 4 से 7 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।