फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: परिवहन राज्यमंत्री का निर्देश, कांवड़ यात्रा के दौरान न रहे बसों की कमी

Sat, 01 Jul 2023 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कांवड़ यात्रा के प्रारंभ से पहले बैठक की और अफसरों को तैयारियों के मद्देनजर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान निगम की बसों का संचालन पूरी तरह से सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि आवश्यकता के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाएं और यह ध्यान रखें कि शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वह कांवड़ यात्रा की तैयारियों संबंधी बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि 4 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के लिए निगम को खास तैयारियां करनी हैं। शिवभक्तों के आवागमन के मद्देनजर आवश्यकतानुसार बसों की संख्या तय करें। सभी क्षेत्रीय मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कराएं। यात्रा शुरू होने से समाप्त होने तक कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा तथा वहां पंजिका में सूचनाएं दर्ज होंगी।

ये भी पढ़ें - भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव... सपा कार्यालय के बाहर लगा ये पोस्टर हो रहा वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना


उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़ एवं सहारनपुर क्षेत्र के मार्ग मुख्य रूप से व्यस्त रहेंगे। निर्धारित डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग पर ही बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाय। किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें