फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर पटाखा जलाने का बदला: पड़ोसी ने पेट्रोल डालकर फूंक दिया छप्पर, बाप-बेटी झुलसे, हालत गंभीर

Thu, 07 Nov 2024 01:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

दीवाली पर राकेट जलाने का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने छप्पर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हादसे में पिता व बेटी बुरी तरह झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
छप्पर में आग लगने से पिता-पुत्री झुलसे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच की शिवपुर कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत अगैया निवासी राम फेरन चौहान के घर में उनके पटीदार ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे पूरा छप्पर धू-धू कर जलने लगा जिसकी चपेट में आने से रामफेरन व उनकी बेटी पूनम देवी (16) गंभीर रुप से झुलस गई। दोनों को सीएचसी नानपारा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल रामफेरन चौहान ने आरोप लगाते हुए बताया कि दीपावली के दौरान पटाखा जलाने को लेकर उनके घर के बच्चों का पड़ोसी पटीदार राकेश और नंदलाल आदि से विवाद हो गया था। पटाखा राकेश के पास फट गया था लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार की सुबह सोते समय विपक्षियों ने उनके छप्पर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब तक वह लोग जागते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया और उनकी बेटी पूनम के साथ वह भी जलने लगे।

ये भी पढ़ें - सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर... बटेंगे तो सिलेंडर 1200 में मिलेगा, एक रहेंगे तो 400 में
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के बयान पर पलटवार: यूपी के मंत्री बोले- उनके बयान हास्यास्पद, कांग्रेस ने पिछड़ों के साथ अन्याय किया
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे चालक आवेश आलम ने दोनों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी दोनों की स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल पूनम 80 प्रतिशत व रामफेरन 60 से 70 प्रतिशत झुलसा बताया जा रहा है।

सीओ व कोतवाल ने की जांच पड़ताल
घटना की सूचना पर सीओ प्रद्युमन सिंह व कोतवाल प्रदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने जांच पड़ताल की और साक्ष्य संकलित किया। सीओ ने प्रकरण में सख्त कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें