चुनाव की ड्यूटी में तैनात होने आया था जवान।
- फोटो : amar ujala
चुनाव ड्यूटी के लिए आए एसएसबी जवान का बृहस्पतिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे अन्य साथियों के साथ अकबरपुर नगर के राम समूझ महाविद्यालय में रुके थे।
दोपहर के भोजन के बाद वे आराम करने चले गए। उन्हें रूट मार्च की ड्यूटी के बुलाया जाने लगा तो चारपाई पर पड़े रह गए।
इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक जवान बंडारू चंद्र नायडू (31) एसएसबी की 50 वीं बटालियन में तैनात थे।