उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल करने के मुद्दे पर शासन जल्द निर्णय ले सकता है। कुछ राज्य विवि में छात्रसंघ चुनाव के लिए नियम-कानून और उच्च शिक्षा निदेशालय का कैंप कार्यालय लखनऊ में खोलने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर शासन विचार कर रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में 13 मार्च को लखनऊ में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।