उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रिटायर्ड प्रवक्ता की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड प्रवक्ता का शव मंदिर के बाहर मिला है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
महोली कस्बे के सोनारन टोला निवासी कमलेश मिश्रा (62) पुत्र दिवाकर मिश्रा कृषक इंटर कॉलेज महोली में गणित के प्रवक्ता रह चुके थे। एक साल पहले ही वो सेवानिवृत्त हुए थे। वह तंत्र मंत्र विद्या का ज्ञान रखते थे और नियमित पूजा-पाठ करते थे।
उन्होंने कई वर्षों पूर्व कस्बे के श्मशान घाट के निकट नदी की तलहटी में एक काली मंदिर का निर्माण कराया था, जहां पर रोजाना सुबह-शाम और रात्रि पहर में पूजा पाठ के लिए जाते थे। परिजनों के मुताबिक सुबह 7 बजे, शाम को 7 बजे नियमित मंदिर में दीपक जलाने जाते थे।
रात्रि 10 बजे से 1 घंटे तक वहीं अनुष्ठान और पूजा-पाठ करते थे। शनिवार रात 9:30 बजे खाना खाकर घर से निकले 11:00 बजे के बाद तक वापस ना आने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया, जो बंद मिला।