फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जिलों के डीएम हटाए गए, सात को वेटिंग में डाला, सिर्फ इन्हें मिली दूसरे जिले की कमान

Sat, 12 Sep 2020 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने दो दिन की माथापच्ची के बाद शुक्रवार आधी रात बाद आठ जिलों के डीएम के तबादले कर दिए। शासन ने जिन आठ जिलों के डीएम को पद से हटाया है, उनमें से सात आईएएस अफसरों को वेटिंग में डाल दिया गया है। 
विज्ञापन


इन तबादलों में रवीश गुप्ता अकेले ऐसे अफसर हैं, जिन्हें दूसरे जिले की कमान मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई जिलों का भ्रमण कर विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं। 

पहली बार जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलीय समीक्षा शुरू की है। जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के जरिए भी जिलों का फीडबैक मिल रहा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आठ जिलों के कप्तान के तबादलों के बाद शुक्रवार रात आठ जिलों के डीएम भी बदल दिए। इनमें सुल्तानपुर और गाजीपुर के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

नाम    वर्तमान तैनाती    नई तैनाती
  • के बालाजी    एमडी पूर्वांचल विद्युत वि. नि. वाराणसी    डीएम मेरठ
  • श्रुति सिंह    यूपी मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन की एमडी    डीएम इटावा
  • विशाल भारद्वाज    स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव    डीएम सीतापुर
  • ए. दिनेश कुमार    विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी    डीएम ललितपुर
  • रवीश गुप्ता    जिलाधिकारी संतकबीरनगर    डीएम सुल्तानपुर
  • मंगला प्रसाद सिंह    सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण    डीएम गाजीपुर
  • राजेश पांडेय,    उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण     डीएम मऊ
  • दिव्या मित्तल    चेयरमैन, बरेली विकास प्राधिकरण    डीएम संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें