फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमओ ऑफिस की लिफ्ट में फंसे रिटायर्ड फाॅर्मासिस्ट

विज्ञापन
लिफ्ट खोलता कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। सीएमओ ऑफिस की लिफ्ट शनिवार दोपहर फिर खराब हो गई। इससे एक रिटायर्ड फॉर्मासिस्ट आधे घंटे तक उसमें फंसे रहे। उनका दम भी घुटने लगा। उन्होंने इमरजेंसी बेेल बजाई, मगर किसी ने सुनी तक नहीं, जिसके बाद उन्होंने ऑफिस के दूसरे कर्मचारियों को फोनकर लिफ्ट में फंसने की जानकारी दी, तब कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में लगी लिफ्ट की मरम्मत मार्च के आखिरी हफ्ते में ही हुई थी। इसके बाद भी लोग लिफ्ट में फंस रहे हैं। शनिवार की घटना मोहनलालगंज सीएचसी से रिटायर्ड फॉर्मासिस्ट रवींद्र सिंह परिहार के साथ हुई। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी कार्य से ऑफिस आए थे।
भूतल से दूसरे तल पर जाने के लिए वह लिफ्ट में गए। दूसरे तल पर लिफ्ट पहुंची तो उसका दरवाजा नहीं खुला। लिफ्ट के अंदर पंखा भी बंद हो गया। बिजली भी गुल हो गई। इससे रवींद्र की सांस फूलने लगी। मामले की जानकारी दूसरे कर्मचारियों को हुई तो लिफ्ट को आधे घंटे बाद खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

27 मार्च को एक घंटे फंसे रहे थे दो कर्मचारी : सीएमओ ऑफिस में लिफ्ट में फंसने की घटना इससे पहले 27 मार्च को भी हुई थी, तब दो कर्मचारी करीब एक घंटे तक इसमें फंसे रहे थे। इसके बाद ही लिफ्ट की मरम्मत हुई थी, मगर यह ठीक नहीं हुई। आरोप है कि लिफ्ट की मरम्मत के नाम पर अफसर खेल कर रहे हैं। ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें