लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि और भारतीय शिक्षा शोध संस्थान (बीएसएसएस) के बीच शैक्षिक करार किया गया है। समझौता ज्ञापन पर विवि की ओर से कुलसचिव रोहित सिंह व संस्थान की तरफ से सचिव विजय शर्मा ने हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य स्थानों के बीच बहुआयामी सहयोग को प्रोत्साहन देना है। इसमें भारतीय संस्कृति, शिक्षा, अनुसंधान, दिव्यांगजन की भागीदारी, ग्रामीण शिक्षा, और सामाजिक सौहार्द जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। जो आगामी तीन वर्षों तक रहेगा।