फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बने सेवानिवृत्त IAS अरविंद कुमार, आठ आईएएस के तबादले

Sat, 15 Jul 2023 02:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अरविंद कुमार विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वह शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वह प्रमुख सचिव गृह और एसीएस ऊर्जा जैसे पदों पर रह चुके हैं और अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर हुए थे। आईएएस अरविंद कुमार औद्योगिक सेक्टर के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं।

विज्ञापन


वहीं, तीन अन्य अफसरों की तैनाती में बदलाव किया गया है। आईएएस हरि प्रताप शाही यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आईएएस राकेश कुमार मिश्रा को जल निगम लखनऊ का प्रभारी प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आईएएस रवींद्र से जल निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वह नगर विकास विभाग के सचिव पद पर बने रहेंगे।

आईएएस आनंद कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। आईएएस कुणाल सिलकू को श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वह अभी तक पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


आईएएस प्रेम प्रकाश सिंह को राजस्व विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस रीना सिंह को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। आईएएस संदीप कौर को महिला कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें