फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त होमगार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 05 Jan 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होमगार्ड मदन गोपाल वर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के कनौसी निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड मदन गोपाल वर्मा (65) ने रविवार सुबह लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली उनकी ठुड्डी से होते हुए सिर के आरपार निकल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर मदन गोपाल ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


मदन गोपाल के बेटे अमित के मुताबिक रोज की तरह रविवार सुबह उनके पिता टहलने गए थे। 9:30 बजे तक वापस नहीं लौटे तो उन्हें तलाशना शुरू किया गया। इस बीच घर के बगल स्थित प्लॉट में खून से लथपथ उनका शव मिला। कमर में मफलर के सहारे उनकी बंदूक बंधी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर कृष्णानगर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए और पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, मदन गोपाल 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे और कुछ साल से बवासीर की बीमार से परेशान थे।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर मदन गोपाल ने आत्महत्या की है। परिवार में पत्नी राजेश्वरी वर्मा, बड़ा बेटा अमित पेशे से वकील हैं, बहू रंजना, छोटा बेटा आशीष कुमार इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें