फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूरदर्शन के सेवानिवृत्त कर्मी से 14 लाख रुपये की ठगी

Wed, 03 Jun 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी दूरदर्शन से सेवानिवृत्त कर्मचारी जय सिंह साइबर ठगी का शिकार हुए। ठगों ने उनके खाते से 14 लाख रुपये निकाल लिए। उनकी बेटी करिश्मा की शिकायत पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन


करिश्मा के अनुसार, पिता ने अगस्त 2025 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। 19 मार्च 2026 को उन्हें व्हाट्सऐप पर मेसेज भेजकर ठगों ने 14 लाख रुपये पेंशन देने का झांसा दिया और जाली पत्र भेजा। उन्होंने अतिरिक्त दो लाख रुपये मांगे और ओटीपी लिया। ओटीपी बताते ही उनके खाते से 14 लाख रुपये निकल गए।

पड़ा पैरालिसिस अटैक
करिशमा के मुताबिक ठगी की जानकारी पर पिता को गहरा सदमा लगा। उन्हें पैरालिसिस का अटैक पड़ गया। इससे उनके हाथ-पैर प्रभावित हो गए व बोलने में भी असमर्थता आ गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने पीड़ित की रकम फ्रीज कराने के साथ ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें