फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब 29 को जारी होगा बीएनए में भर्तियों के साक्षात्कार का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी में सृजित चार नए पदों के लिए हुए साक्षात्कारों का परिणाम अब 29 अगस्त को जारी होगा। इन पदों के लिए गत शुक्रवार को 21 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया था। पहले साक्षात्कार का परिणाम शुक्रवार को ही घोषित किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणोंवश परिणाम की घोषणा के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई। अब परिणाम की घोषणा 29 अगस्त को किए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


लंबे अरसे बाद भारतेंदु नाट्य अकादमी में रंगमंडल में रिक्त सीटों के लिए कलाकारों से आवेदन मांगे गए थे। ये आवेदन तीन अलग-अलग श्रेणियों के लिए थे। आवेदन करने के अंतिम तिथि 14 अगस्त रखी गई थी। चार पदों के लिए कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए थे लेकिन गत शुक्रवार को साक्षात्कार देने 21 अभ्यर्थी ही पहुंचे। बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि पहले उसी दिन परिणाम घोषित करने की तैयारी थी लेकिन बाद में किन्हीं कारणोंवश इसे 25 अगस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय के साथ बीएनए का एमओयू होना था जिसकी वजह से मैं नालंदा चला गया था। बताया कि बुधवार को कार्यालय पहुंचा हूं। जल्द ही साक्षात्कार का परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि 29 अगस्त तक चयनित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। मालूम हो कि रंगमंडल में चार रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली गई थीं। अ श्रेणी के लिए दो कलाकारों की नियुक्ति होनी है जिसके लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं स श्रेणी के लिए एक पद रिक्त है जिसके लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए थे। अप्रेंटिस के लिए रिक्त पद अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें