इसी तरह महिला आरक्षी के 5,800 पदों में अनुसूचित जनजाति के 116 अभ्यर्थियों का चयन होना था, लेकिन इस जाति के 13 अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षा पास नहीं कर सकीं। इन पदों पर इसी वर्ग के कटऑफ के अनुसार भर दिया गया। जब इन 13 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन किया गया तो उसमें कमी पाई गई। इसके आधार पर महिला आरक्षी का चयन परिणाम भी निरस्त कर दिया गया था। अब इन 13 अभ्यर्थियों के नाम निकालकर 5,787 महिला आरक्षी के पदों पर चयन परिणाम दोबारा घोषित किया गया है।
1379 पदों के लिए डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि पीएसी आरक्षी में शेष 1,366 अनारक्षित पदों के लिए मेरिट के अनुसार अभिलेख सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इसी तरह महिला आरक्षी के बचे 13 पदों के लिए भी अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों के लिए डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।