फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्चर्यः हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ

Mon, 27 Apr 2015 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार 17 मई को घोषित करने की तैयारी है। इस बार खास बात यह होगी कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। अभी तक दोनों परिणाम अलग-अलग तिथियों पर घोषित किए जाते थे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 34,98,430 व इंटरमीडिएट में 29,24,768 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और रिजल्ट तैयार कराने का काम चल रहा है।

सूत्रों का कहना है कि यह प्रक्रिया भी 10 दिन के अंदर पूरी कर ली जाएगी और 17 मई को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अभी तक दोनों परिणाम अलग-अलग तिथियों पर घोषित किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें