किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अपंजीकृत सीनियर रेजिडेंट के लिए हुए वॉक इन इंटरव्यू का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org पर उपलब्ध है।
संस्थान की ओर से जारी सूचना ने बताया गया कि प्रोस्थोडॉन्टिक्स क्राउन और ब्रिज विभाग में ये भर्ती हुई है। ये भर्ती 89 दिनों के लिए है। अभ्यर्थी को जॉयन करने के लिए विभाग में संपर्क करना होगा। वॉक इन इंटरव्यू 26 जून को हुआ था।