फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र सिपाही भर्ती 2018 : 41520 पदों का परिणाम घोषित, पश्चिमी यूपी का दबदबा

विज्ञापन
constable
विज्ञापन
सिपाही भर्ती जनवरी 2018 का परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जारी कर दिया है। इसमें 23520 नागरिक पुलिस और 18000 पीएसी के सिपाही के पद शामिल हैं। पुरुषों में शामली के विनय मलिक ने प्रथम रैंक हासिल की जबकि महिलाओं में बागपत की प्रिंसी ने पहली रैंक हासिल की। चयनित अभ्यर्थियों का जल्द ही पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा और उनका मेडिकल कराने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस भर्ती में सबसे अधिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जवान चयनित हुए हैं। जिन जिलों से सबसे अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए हैं उसमें से टाप 13 जिलों में 12 जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। बुलंदशहर, मेरठ, बागपत जैसे जिलों से सबसे अधिक अभ्यर्थी चुने गए जबकि लखनऊ, बरेली, इटावा जैसे जिलों में चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 500 से कम रही। परिणाम जारी करने के बाद भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस के चयनित 23520 अभ्यर्थियों में 11761 सामान्य वर्ग, 6350 अन्य पिछड़ा वर्ग, 4939 अनुसूचित जाति और 470 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसमें जो महिलाएं चयनित हुए हैं उनमें 2352 सामान्य वर्ग की, 1270 अन्य पिछड़ा वर्ग, 987 अनुसूचित जाति और 94 अनुसूचित जनजाति की अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं पीएसी के 18000 पदों में से 9000 अनारक्षित, 4860 अन्य पिछड़ा वर्ग, 3780 अनुसूचित जाति और 360 अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

दूसरे प्रदेश के 1024 अभ्यर्थियों को यूपी में मिली सिपाही की नौकरी

दूसरे प्रदेश के 1024 अभ्यर्थियों को यूपी में सिपाही की नौकरी मिली है। इसमें बिहार के सबसे अधिक  617, हरियाणा के 146, मध्य प्रदेश के 104, राजस्थान के 85, उत्तराखंड के 36, दिल्ली के 31, झारखंड के 4 और महाराष्ट्र का 1 अभ्यर्थी शामिल है।

एक नजर में पूरी भर्ती
सिपाही के 41520 पदों के लिए विज्ञापन 14 जनवरी 2018 को निकला था। इसके लिए 22,76,184 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित आफलाइन परीक्षा 19 और 20 जून को दो-दो पालियों में हुई थी। इलाहाबाद और इटावा में गलत पेपर खुल जाने के कारण दोनों दिनों की दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। यह परीक्षा 26 और 27 अक्तूबर को दोबारा कराई गई। रिकार्ड 13 महीने में इस पूरी भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इलेक्ट्रानिक जांच में जब बायोमेट्रिक का मिलान किया गया तो 130 मुन्ना भाई पकड़ में आए जिसमें दो महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बोर्ड केचेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि इन 130 अभ्यर्थियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यह रहे टॉपर

पुरुष
विनय मलिक, शामली- प्रथम
राहुल कुमार, सहारनपुर- द्वितीय
सौरभ कुमार सरोज, जौनपुर- तृतीय

महिला
प्रिंसी, बागपत- प्रथम
प्रीति, इटावा- द्वितीय
पलक सोलंकी, बागपत-तृतीय

सबसे अधिक सिपाही देने वाले टाप 10 जिले
बुलंदशहर -1945
मेरठ- 1776
बागपत -1586
अलीगढ़ -1502
आगरा -1486
बिजनौर -1309
मुजफ्फरनगर -1232
मथुरा-1206
गाजीपुर-1166
मुरादाबाद-959
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें