लखनऊ। सिविल डिफेंस गोमती नगर की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र के निर्देशन में किया गया। प्रखंड गोमती नगर के डिवीजनल वार्डन नफीस अहमद ने कहा कि सभी वार्डन अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले सभी अस्पताल, स्कूल व अन्य प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों की पूर्ण जानकारी रखें। साथ ही वार्डन अपने-अपने क्षेत्र में परिवार रजिस्टर बनाने का भी कार्य शुरू करें ताकि क्षेत्र का ब्योरा उपलब्ध हो सके।
बैठक में अखिलेश कुमार वर्मा, ऐश्वर्या शर्मा, सज्जन अली, हितेश गुप्ता, संदीप कुमार, जय सिंह, केके पांडे, आशीष गुप्ता, रामखेलावन वर्मा, राम अवतार, सुमित कुमार, हरिओम यादव, प्रदीप शर्मा, रितेश शर्मा, विनोद राय, शिवम शुक्ला, अंकित सिंह, सुधीर सिंह, गजेंद्र सिंह, रामसरन, सिद्धांत स्वरूप निषाद, कप्तान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।