फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांस के रोगियों को मिल रही कब्ज दूर करने की दवा

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में श्वास रोगियों को सामान्य दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इनहेलर जैसी आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें ओपीडी में कब्ज दूर करने वाली दवाएं और एंटीबायोटिक दी जा रही है। दवाओं के इस संकट से गरीब मरीजों को बाहर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीज आते हैं। उन्हें अपनी जेब से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। संस्थान को दवाओं के लिए करोड़ों रुपये का बजट मिलता है। इसके बावजूद श्वास संबंधी बीमारियों की सबसे सस्ती दवा डायरोफाइलीन भी नहीं मिल रही है। महंगे इनहेलर, वाइसिलॉन और मिथाइल स्टेरॉयड भी उपलब्ध नहीं हैं। विभाग की दवाओं की सूची में कई ऐसी दवाएं हैं जो श्वास रोगियों के लिए जरूरी नहीं हैं।
ओपीडी में दर्द निवारक ट्यूब, कब्ज दूर करने वाली दवाएं और एंटीबायोटिक बांटी जा रही है। विटामिन बी, पैरासिटामॉल, एल्बेंडाजोल, एंटासिड और विटामिन सी जैसी दवाएं भी वितरित हो रही हैं। मरीज, खासकर गरीब तबके के लोग, दवा के अभाव में भारी परेशानी झेल रहे हैं। उन्हें इनहेलर और अन्य सामान्य दवाएं बाहर से लेनी पड़ रही हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि विभाग में सामान्य दवाओं की उपलब्धता कराए जाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें