लखनऊ। डीआरएम कार्यालय सभागार में बुधवार को डीआरएम की अध्यक्षता में एससी एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों के हितों पर चर्चा के साथ समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने की बात कही गई।
डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा, ट्रेनों के संचालन में कर्मचारी एसोसिएशनों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याएं दूर करना प्राथमिकता है। इनके वेतन, आवास, स्वास्थ्य परिवादों को तेजी से निपटाया जाएगा। एसोसिएशन के मंडल मंत्री नवनीत कुमार वर्मा ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता सूची का निर्धारण, रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार दी जाने वाली सुविधाओं, स्थानांतरण व एरियर भुगतान, चिकित्सा सुविधा के मुद्दे उठाए। रेलवे स्टाफ कॉलोनी केयर कमेटी के गठन का भी प्रस्ताव रखा गया। बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव ने किया।