फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में बिजली गुल रहने से भड़के लोग, जाम की सड़क

Sat, 08 Aug 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जानकीपुरम सेक्टर-एच में बिजली न आने के कारण लोगों ने चौराहे पर किया प्रदर्शन और क्षेत्रीय पार्ष
विज्ञापन
लखनऊ। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े जानकीपुरम सेक्टर-एच में भूमिगत बिजली केबिल डालने के दौरान कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी छुईयापुरवा चौराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौराहे पर लगा पार्षद का होर्डिंग भी फाड़ दिया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि पार्षद के घर के पास केबिल डालने के कारण दोपहर एक बजे से पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। लंबे समय तक बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
सूचना पर गुडंबा व जानकीपुरम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। अवर अभियंता दया शंकर ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के लिए पूर्व निर्धारित शटडाउन की सूचना पहले ही जारी की गई थी। निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन बाद में लाइन में अचानक फॉल्ट आ जाने से आपूर्ति दोबारा बाधित हो गई। रात करीब 11:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

उधर, पारा स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में बिजली आपूर्ति ठप होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी स्क्रीन बंद हो गईं। हैरान करने वाली बात यह रही कि जनरेटर का इस्तेमाल नहीं किया गया। मुख्य पुजारी रामू पुरी जी महाराज ने बताया कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया। श्रद्धालुओं का कहना थाा कि इस मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों का बंद रहना सुरक्षा में बड़ी चूक है।

जानकीपुरम सेक्टर-एच में बिजली न आने के कारण लोगों ने चौराहे पर किया प्रदर्शन और क्षेत्रीय पार्ष

जानकीपुरम सेक्टर-एच में बिजली न आने के कारण लोगों ने चौराहे पर किया प्रदर्शन और क्षेत्रीय पार्ष

जानकीपुरम सेक्टर-एच में बिजली न आने के कारण लोगों ने चौराहे पर किया प्रदर्शन और क्षेत्रीय पार्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें