फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेजिडेंट डॉक्टरों के धरना-प्रदर्शन से प्रभावित हुआ मरीजों का इलाज

विज्ञापन
इलाज के लिए परेशान मरीज।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार रात से रेजिडेंट डॉक्टरों के धरना-प्रदर्शन ने हालात बिगाड़ दिए। नर्सिंग अधिकारियों और डॉक्टरों के बीच तनातनी का खामियाजा मासूम मरीजों को भुगतना पड़ा। किसी को भर्ती से मना कर दिया गया, तो कोई इलाज के इंतजार में घंटों गेट पर अटका रहा।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर निवासी नरेंद्र प्रताप लिवर की गंभीर समस्या लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान ट्रॉमा सेंटर का गेट बंद कर दिया गया और उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसी तरह गोंडा निवासी बाबादीन को किडनी की परेशानी थी। इलाज के लिए उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ी। धरना-प्रदर्शन खत्म होने के चार घंटे तक बाद उन्हें इलाज मिला। बहराइच के मुनेश्वर पैरों में छालों से परेशान थे, मगर प्रदर्शन की आड़ में उन्हें भी भर्ती नहीं किया गया।
लखीमपुर निवासी कल्लू दो दिन से बेहोशी की हालत में थे, लेकिन सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तीन बजे तक इलाज शुरू नहीं हो पाया। धरना-प्रदर्शन के बीच मरीजों और उनके परिजनों की बेबसी साफ झलक रही थी। कई मरीज स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर घंटों पड़े रहे, पर इलाज करने वाला कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, ट्रॉमा प्रशासन का दावा है कि किसी भी मरीज को भर्ती से वंचित नहीं किया गया।
विज्ञापन

Iमैं खुद और ट्रॉमा प्रशासन के अन्य अधिकारी सुबह तक मौजूद थे। डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान किसी भी मरीज को भर्ती से मना नहीं किया गया।I
I- प्रो. प्रेमराज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ट्रॉमा सेंटरI

इलाज के लिए परेशान मरीज।

इलाज के लिए परेशान मरीज।

इलाज के लिए परेशान मरीज।

इलाज के लिए परेशान मरीज।

इलाज के लिए परेशान मरीज।

इलाज के लिए परेशान मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें