लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के डलौना गांव के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोहनलालगंज के विश्रामखेड़ा गांव के सफाई कर्मचारी कैलाशा की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम चार बजे कैलाशा गांव के पास सफाई कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।