फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मिले सीएम मंत्रिमंडल में फेरबदल तय

Thu, 29 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश मंत्रिमंडल में इसी सप्ताह फेरबदल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार शाम राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर उन्हें मंत्रिमंडल में फेरबदल करने संबंधी अपने फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि लगभग एक दर्जन मंत्रियों की छुट्टी के साथ ही मंत्रिमंडल में कुछ नए युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं अखिलेश के भरोसेमंद कुछ राज्यमंत्रियों को तरक्की दी जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह 31 अक्तूबर को होने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को उड़ीसा के दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे राजभवन पहुंचे और करीब आधा घंटा तक वहां रहे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को बताया कि वे मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं। इसके लिए वे अपनी सुविधानुसार तिथि तय करके बता दें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तय होगी शपथग्रहण तिथि

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण की तिथि तय करके उन्हें अवगत करा देंगे। सूत्रों की मानें तो 31 अक्तूबर को राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

एमएलसी के नए नामों पर भी चर्चा
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री व राज्यपाल के बीच विधान परिषद में मनोनीत किए जाने वाले सदस्यों के नए नाम भेजने को लेकर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद ही इस बाबत कोई कार्यवाही करेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को 4 नवंबर को राजभवन में होने वाली भजन संध्या के लिए न्यौता भी दिया। भजन संध्या में प्रख्यात गायक अनूप जलोटा प्रस्तुति देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें