विधि विवि : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 9 सीटें आरक्षित
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपने यूजी पाठ्यक्रम बीएएलएलबी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर दी है। शुक्रवार को विधि विवि की कार्यपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही एनआरआई कोटे की सीटें समाप्त कर दी गई हैं।
केंद्र सरकार ने गत वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फ़ीसदी आरक्षण की व्यवस्था की थी। इसी प्रस्ताव को कार्यपरिषद की बैठक में रखा गया। सदस्यों ने बीएएलएलबी पाठ्यक्रम में 9 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित करने पर अपनी मुहर लगा दी। विवि प्रशासन के अनुसार बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित 180 सीटों के अंतर्गत इसकी व्यवस्था की गई है। एनआरआई कोटे की 16 सीटों को समाप्त कर दिया गया है। इस कोटे के तहत 2 सीटें आरक्षित रहेंगी।