फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज की समस्याओं से जुड़े होने चाहिए शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शोध पद्धति कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शोध में सटीकता, विश्वसनीयता और नैतिकता बेहद जरूरी है तथा शोध को समाज की समस्याओं से जुड़ा होना चाहिए। प्रो. सीमा सिंह ने युवाओं को देश की शोध-शक्ति बताते हुए जिज्ञासा और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की पूर्व कुलपति प्रो. सीमा सिंह मौजूद रहीं। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राज शरण शाही ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संगीता चौहान रहीं। प्रो. मीनाक्षी सिंह, प्रो. रजनी रंजन सिंह और प्रो. हरिशंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें