गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर के 720 पुलिसकर्मियों को डीजीपी के उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के साथ प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर कमेंडेंशन डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। शौर्य के आधार पर 25 पुलिसकर्मियों को प्लेटिनम, 64 को गोल्ड और 279 को सिल्वर कमेंडेशन डिस्क प्रदान की जाएगी। वहीं शौर्य के आधार पर 3 कर्मियों का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और 21 को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा।
शौर्य के आधार पर प्लेटिनम डिस्क
आईजी स्थापना नचिकेता झा, गाजियाबाद कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी, आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार, आईजी कार्मिक शलभ माथुर, जेसीपी लखनऊ अमित वर्मा, डीआईजी झांसी सुधा सिंह, एसपी उन्नाव दीपक भूकर, एसपी गाजीपुर ईरज राजा, एसपी संभल कृष्ण कुमार, लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी, एएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह, एएसपी मथुरा डॉ. अरविंद कुमार, डिप्टी एसपी एसटीएफ दीपक कुमार सिंह, धर्मेश कुमार शाही, वाराणसी की अपर पुलिस उपायुक्त ममता रानी, डिप्टी एसपी पीएसी कृष्णकांत शुक्ला, डिप्टी एसपी खीरी अरुन कुमार सिंह, निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, राकेश कुमार सिंह चौहान, प्रदीप कुमार, दलनायक सतीश चंद्र सचान, उपनिरीक्षक हरीश कुमार सिंह चौहान, अमरेश त्रिपाठी व मुख्य आरक्षी आशीष कुमार राठौर।
शौर्य के आधार पर गोल्ड डिस्क
आईपीएस मुथा अशोक जैन, अनुपमा कुलश्रेष्ठ, डॉ. अजय पाल शर्मा, रामसेवक गौतम, आदित्य लांग्हे, अभिजीत आर. शंकर, अविनाश पांडेय, श्रवण कुमार सिंह, एएसपी रमेश कुमार भारतीय, दिनेश कुमार सिंह, अब्दुल कादिर, अमित कुमार नागर, रूपेश सिंह, इंदु सिद्धार्थ, अतुल कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एसपी प्रीति देवी, ह्दयानंद सिंह, डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, विवेक रंजन राय, प्रकाश चंद्र अग्रवाल समेत 64 कर्मियों को शौर्य के आधार पर डीजीपी की गोल्ड कमेंडेशन डिस्क प्रदान की गई है। इसके अलावा शौर्य के आधार पर एसटीएफ के मुख्य आरक्षी हरिओम सिंह, एटीएस के उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह और नोएडा कमिश्नरेट के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा।