फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री योगी बोले- आइए, 'हम भारत के लोग' एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाएं

Tue, 26 Jan 2021 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के सामने आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर देश व प्रदेश के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने आज के ही दिन 1950 में देश की व्यवस्था को संचालित करने के लिए संविधान को लागू किया था जो कि देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ जीने और आगे बढ़ने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने भारत के अंदर अनेकता में एकता के भाव को सृजित करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। देश के अंदर भले ही जातियां अनेक हों, उपासना विधियां, खान-पान, वेशभूषा अनेक रही हों लेकिन सभी को संविधान में बराबरी का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागृत करता है। हम भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार करने हेतु संकल्पित हों। जय हिंद।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें