फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाजार से सीटी स्कैन जांच पर रिपोर्ट तलब

Wed, 19 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को बाजार से सेटिंग वाले सेंटर से सीटी स्कैन कराने के खेल का खुलासा होने के बाद सीएमओ ने गंभीर रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से पूरी रिपोर्ट तलब की है। मरीजों को बाजार से दवा व जांच लिखे जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीते सोमवार को शहर के तिलियाकोट निवासी मदन लाल मौर्या को जिला अस्पताल में फिजीशियन ने एक निजी सेंटर में जाकर सीटी स्कैन जांच करवाने के लिए परची लिख दी थी। रोगी जांच की परची लेकर सीएमएस के पास पहुंच गया था और अस्पताल से ही जांच कराने का अनुरोध किया। इस पर सीएमएस ने ओपीडी कक्ष पहुंचकर चिकित्सक को फटकार लगाई थी।

अमर उजाला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 18 फरवरी के अंक में जाओ, बाहर से सीटी स्कैन करा लाओ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मामले में पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएस से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। डॉक्टरों को बाजार से दवाएं व जांच न लिखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें