फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की मौत पर गर्लफ्रेंड समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, साजिश कर की हत्या

Sat, 03 Feb 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोली मारीगोली मारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हसनगंज के बाबूगंज में ठेकेदार करन सिंह द्वारा सड़क किनारे कार खड़ी करके खुद को गोली से उड़ाने के मामले में उसके पिता ने गर्लफ्रेंड समेत चार लोगों के खिलाफ साजिश रचकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


आरोप है कि ब्लैकमेल कर रही युवती ने एक करोड़ रुपये न देने पर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की और खुदकुशी का रूप दिया। 

हसनगंज कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि गोसाईंगंज के गांव देहरामऊ निवासी रघुराज सिंह ने टैगोर रोड निवासी युवती, उसके भाई व दो अन्य लोगों पर साजिश रचकर अपने बेटे करन सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

इस पर रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात की जा रही है। रघुराज सिंह का आरोप है कि ज्योति ने उनके बेटे ठेकेदार करन सिंह को जाल में फंसाया। उसे ब्लैकमेल करके मोटी रकम ऐंठी और एक करोड़ रुपये की मांग कर रही थी।
विज्ञापन


रकम न देने पर बुधवार रात करन को बहाने से बाबूगंज बुलाया और साथियों की मदद से गोली मारकर हत्या करके भाग निकली। 

एसएसआई ने बताया कि कार से .315 बोर का तमंचा, बुलेट व सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में उसने युवती पर प्रेमजाल में फंसाकर फोटो व वीडियो क्लिप बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।

एक करोड़ रुपये न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी का जिक्र किया था। एक राहगीर ने बुधवार रात सड़क किनारे खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे करन सिंह से सड़क  पर खड़ी युवती द्वारा नोकझोंक और फायर होने पर भाग निकलने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


बरामद तमंचे को फोरेंसिक लैब भेजकर अंगुलियों के निशान का मिलान कराया जाएगा। इसके अलावा सुसाइड नोट की लिखावट की भी जांच कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें