फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल तक पूरी होगी गंगा पुल की मरम्मत, 17 ट्रेनें होंगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गंगा पुल की मरम्मत का काम तय मियाद से पहले ही पूरा हो जाएगा। 28 अप्रैल तक काम पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने पुल के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त 17 ट्रेनों का संचालन भी बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि है। लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर गंगा पुल की मरम्मत 20 मार्च को शुरू हुई थी, जिसे 30 अप्रैल तक पूरा करना था, लेकिन टीम ने तेजी से काम किया। अब दो दिन पहले ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 857 मीटर लंबे ब्रिज पर 1706 स्लीपर बदले गए हैं। इसके बाद गाडियों की रफ्तार बढ़ाई जा सकेगी। 29 अप्रैल से गाड़ियों का संचालन बहाल किया जाएगा।

शुरूआत में ट्रेनों को 15 किमी प्रतिघंटा व उसके बाद 30 किमी, 45 किमी आदि की रफ्तार से चलाया जाएगा। अंत में रफ्तार को 160 किमी तक ले जाने की क्षमता हो सकेगी। डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने शनिवार को गंगा पुल के रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ब्रिज संख्या 77 के निर्माण कार्य भी देखे। अपर मंडल रेल प्रबंधक सचिन वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




इन ट्रेनों का संचालन बहाल

28 अप्रैल से 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस, 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस, 15557 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत, 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस, 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, 29 अप्रैल से 1109/10 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-लखनऊ जं. इंटरसिटी, 22453/22454 लिंक एक्सप्रेस, 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस, 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, 22539 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट, 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस व 30 अप्रैल से 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस का संचालन बहाल किया जाएगा। अभी तक ये ट्रेनें बदले रूट आदि से चलाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें