फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज बस से डीजल की चोरी करते चालक सहित दो को रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रोडवेज बसों से डीजल चोरी का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है। कैसरबाग बस अड्डे के बुकिंग क्लर्क आमिर जावेद की सतर्कता से बहराइच डिपो की एक बस से डीजल चोरी करते हुए संविदा चालक और एक खरीदार को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। रोडवेज अधिकारियों की शिकायत पर वजीरगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि बस चालक दो वर्षों से डीजल चोरी कर रहा था। इस दौरान उसने करीब 1.80 लाख लीटर डीजल चोरी कर 1.26 करोड़ रुपये में बेच दिया। कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र सेठ के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बुकिंग क्लर्क आमिर जावेद ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने बहराइच डिपो की बस (संख्या यूपी 40 टी 5510) को अन्य बसों के विपरीत दिशा में खड़ा देखा। शक होने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो पाया कि डालीगंज निवासी परवेज आलम बस से 50 लीटर की एक पिपिया में डीजल निकाल रहा था। वहीं बस का संविदा चालक शरीफ अहमद भी मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण चौधरी भी मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें