चार साल से अटके चारबाग स्टेशन की रिमाडलिंग करने का काम अब किसी भी वक्त शुरू हो सकता है। इस कार्य के पूर्व रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) का काम होना था, जिसे रेल मंत्रालय ने पास कर दिया है।
यह कार्य स्टेशन की रिमाडलिंग में सबसे बड़ा रोड़ा था। रेल अफसरों के मुताबिक काम दो साल में खत्म हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2011-12 में चारबाग स्टेशन की रिमाडलिंग का काम मंजूर हुआ था।
इसके तहत स्टेशन यहां से गुजरने वाली अप-डाउन लाइनों को डबल करना था, जिससे ट्रेनों को आउटर में रोकने की समस्या दूर हो सके। वहीं ट्रेनों की स्पीड बढ़ाना भी इसका लक्ष्य था।
लाइनें डबल होने के बाद एक-एक ट्रेन को पास करने का झंझट भी समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म को भी चौड़ा किया जाना था, जिससे ट्रेनें स्टेशन में पहले से ज्यादा अंदर जा सकें।