लखनऊ। ऑयल कंपनियों ने होटल, रेस्टोरेंट, उद्योग आदि को राहत देते हुए शनिवार से एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति के आदेश दिए हैं। उद्यमियों को सशर्त प्रतिमाह खपत की 20 फीसदी ही गैस मिलेगी। इस संबंध में एलपीजी वितरकों को निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि, कुछ वितरकों ने होटल, रेस्टाेरेंट व उद्योग को शुक्रवार से ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति को शुरू कर दी है।
एलपीजी वितरकों ने बताया कि ऑयल कंपनियों के निर्देश पर होटल, रेस्टारेंट के साथ ही दवा, स्टील आदि की प्रोडक्शन औद्योगिक इकाइयों को 19 किलो से लेकर 47 किलो तक सिलिंडर में गैस आपूर्ति की जाएगी। जिस होटल, उद्योग आदि की पूर्व में प्रतिमाह 20 गैस सिलिंडर की आपूर्ति रहेगी, उसे चार सिलिंडर ही मिलेंगे। इससे दवा, खानपान आदि के छोटे-छोटे उद्योगों में उत्पादन शुरू हो सकेगा, जिससे कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खत्म होगा। एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर शनिवार को प्रशासन स्तर पर वितरकों की एक बैठक भी बुलाई गई है। किल्लत कम होने पर 20 फीसदी कोटे को बढ़ाकर 50 फीसदी भी करने की भी योजना है।
पीएनजी का लेना होगा कनेक्शन
होटल, रेस्टारेंट और औद्योगिक इकाइयों को इस शर्त के साथ एलपीजी गैस आपूर्ति की जाएगी कि भविष्य में उनके प्रतिष्ठान स्थल के पास पीएनजी की पाइपलाइन होने पर उसका कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। एलपीजी गैस की आपूर्ति होने से इनमें काम शुरू होगा, जिससे कार्मिकों को रोजगार मिल सके।
I
- संजय भंडारी, समन्वयक, ऑयल कंपनीI
गैस संकट।
गैस संकट।