फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मामा कॉलोनी में नहीं मिला डायरिया का नया मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी में मंगलवार को डायरिया का नया मरीज नहीं मिला। बुखार के तीन मरीजों को दवा दी गई। इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट को तैनात किया गया है, जो जांच करके दवाएं दे रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है। हालात सामान्य हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अलीगंज सीएचसी व पीएचसी दाऊदनगर की टीम ने 176 घरों का सर्वे कर 72 मरीजों को देखा। सामान्य बुखार के तीन मरीजों को दवा दी गई। लोगों को सफाई रखने व क्लोरिन की गोली मिलाकर पानी पीने की सलाह दी। टीम ने दावा किया कि किट से जांच में डेंगू, मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला।



जलभराव का नहीं इंतजाम

स्थानीय निवासी मीनू ने बताया कि मामा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव है। इलाके में खाली प्लॉटों में पानी भरा है। इलाके के कई लोग बुखार की जद में हैं। फिर भी मेडिकल मोबाइल यूनिट वैन को मामा कॉलोनी के बजाय शिव शक्ति नगर में खड़ा कराकर दवाएं बांटी गई। कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की कि जलनिकासी के लिए संबंधित विभाग ने कोई प्रयास नहीं किया। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है, पर अफसरों की सेहत पर फर्क नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें