इंदिरानगर में सीवर मैनहोल बनाते कर्मचारी।
लखनऊ। दीपावली से पहले इंदिरानगर क्षेत्र के तीन वार्डों के 1200 से अधिक घरों को सीवर समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साईं मंदिर के पास नई सीवर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। अब मैनहोल का निर्माण कराया जा रहा है।
सीवर सफाई का काम करने वाली कंपनी सुएज इंडिया के ऑपरेशन मैनेजर सोनपाल शर्मा ने बताया कि करीब छह मीटर की गहराई में 600 एमएम व्यास की पाइपलाइन डाली गई है। यहां लगभग 50 साल पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। नई लाइन चालू होने से लाल बहादुर शास्त्री प्रथम, इंदिरानगर और मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के निवासियों को राहत मिलेगी।